रुद्रपुर में दुर्घटना से बचाने को आवारा पशुओं के लिए यह नेक काम किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रूद्रपुर में आवारा पशुओं की सेवा में जुटे जेपी ग्रुप के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बीती गुरूवार देर रात सड़क पर घूम रहे पशुओं को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए उनके गले पर रेडियम की बैल्ट लगायी। इस दौरान ठुकराल ने कहा कि सड़क पर घूमते बेजुबान पशु आये दिन किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। ऐसे पशुओं को दुर्घटना से बचाने के लिए युवाओं की टीम लगातार काम कर रही है। युवाओं का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं के लिए गौशाला की मांग उन्होनें कई बार सरकार के समक्ष उठाई थी। शीघ्र ही इसे लेकर पुनः शासन प्रशासन से वार्ता करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ जग्गा प्रधान, आकाश बठला, मोनू ठाकुर, सत्ता गुम्बर, छोटू, अजय, राजेश, दीपक, राजीव, मोहित, प्रमोद, शिवम, राहुल, संदीप आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *