हल्द्वानी से लेकर गौलापार तक तीन बेकाबू कारों का कहर, बच्चा घायल और भी किया नुकसान

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तीन अलग-अलग स्थानों पर वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुए। गनीमत रही कि तीनों घटनाओं में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हालांकि राजपुरा में एक बच्चे चोटिल हुआ है। जिसका उपचार चल रहा है।


रविवार दोपहर राजपुरा चौकी क्षेत्र के राजेंद्र नगर वार्ड-12, गली नंबर-1 मिलिट्री कैंट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। टक्कर से मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और वहां मौजूद 10 साल का अंश चोटिल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने चालक से मारपीट का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। घायल बच्चे के पिता संजय ने बताया कि कार चालक भी क्षेत्र का ही रहने वाला है, जो यहां पर अनियंत्रित गति से कार को मोड रहा था। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, शनिवार देर रात गौलापार के कुंवरपुर स्थित एसके मार्केट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर के बाहर लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कार के पास नाला भी था, लेकिन वाहन नाले में गिरने से बच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार कार सवार घटना के बाद वहां से चले गए। इससे पहले शनिवार दोपहर गौलापार में अंबिका पंप के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। कार के आगे तिरंगा लगा था। बताया गया कि उसमें कुछ युवक सवार थे, जो हादसे में बाल-बाल बच गए।