पेरिस ओलंपिक से लौटे बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का हल्द्वानी में भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की प्रदेश एवं जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आज शुक्रवार को हल्द्वानी के मुख्य बाजार क्षेत्र (सरस मार्केट के सामने) पेरिस ओलंपिक से लौटे बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का भव्य स्वागत किया गया। पूर्वाह्न 11 बजे लक्ष्य सेन अपने माता-पिता के साथ दिल्ली से हल्द्वानी पहुंचे। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, चंद्र शेखर पंत के साथ ही विपिन गुप्ता, हर्षवर्धन पांडे, नवनीत राणा, उर्वशी बोरा, ज्योति मेहता, कौशलेंद्र भट्ट, रूपेंद्र नागर, योगेश शर्मा, मनोज जायसवाल, पवन वर्मा, प्रदीप सब्बरवाल, शिव कपूर, इंद्र कुमार भुटियानी, केनेडी सचदेवा, चंद्रशेखर दानी आदि ने लक्ष्य सेन का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में लक्ष्य सेन के साथ ही उनके माता-पिता का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल के जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे ने किया। कार्यक्रम में खेलप्रेमी हीरा बल्लभ बेलवाल, श्याम भट्ट, प्रेम बेलवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *