केमू के सुरेश डसीला 13वीं बार अध्यक्ष व हिम्मत नयाल 7वीं बार अधिशासी निदेशक चुने गए

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

केमू बस यूनियन की आज सोमवार को काठगोदाम स्थित प्रधान कार्यालय में हुई बैठक में सुनील भंडारी को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया। इस क्रम में संचालकों ने सुरेश डसीला को 13वीं बार अध्यक्ष व हिम्मत सिंह नयाल‌ को सातवीं बार अधिशासी निदेशक चुना।

Advertisement

केमू के सुरेश डसीला 13वीं बार अध्यक्ष व हिम्मत नयाल 7वीं बार अधिशासी निदेशक चुने गए
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डसीला व ईडी नयाल।

इस बार केमू लाभ में रहने और कर्मचारियों को वेतन, ग्रेच्युटी, भविष्य निधि का भुगतान किये जाने पर केमू संचालकों ने अध्यक्ष व ईडी की सराहना भी की। इस दौरान बताया गया कि ईडी‌ के अथक प्रयास से अल्मोड़ा में यूनियन की बिल्डिंग तैयार की जा रही है। इस मौके पर गुसाई सिंह, अमल पांडे, इंद्र नेगी, मनोज कठायत, हेमंत साहू, सुंदर चौहान, मनोज बिष्ट समेत कुमाऊं भर से आए बस संचालक मौजूद थे।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement