हल्द्वानी: नगर निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा नगर निगम की कार्यकारिणी का चुनाव, इन्हें बनाया गया पदाधिकारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा नगर निगम हल्द्वानी की आज शुक्रवार को हुई बैठक में कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से ललिता सनवाल को अध्यक्ष व‌ अफरोज जहां को महामंत्री चुना गया‌।

इनके साथ ही गजेन्द्र सिंह खत्री कार्यवाहक अध्यक्ष, भूपाल सिंह कनेरिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष व हर प्रसाद कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित जोशी उप मंत्री, विनोद जोशी संगठन मंत्री, धीरज चंद सहायक मंत्री, ममता सती प्रचार मंत्री, चंदन सिंह सिजवाली कोषाध्यक्ष तथा विजय लोहनी, गिरीश चंद्र भट्ट व नासिर अली को संरक्षक चुना गया है। इस मौके पर महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत, पूर्व महामंत्री पूरन बवाड़ी, उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर की देखरेख में चुनाव कराए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *