कुमाऊं में यहां सड़क हादसा, बैंक प्रबंधक की मौत

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
कुमाऊं में सड़क हादसे में बैंक प्रबंधक की मौत हो गई। खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में यह हादसा हुआ है। ऊधमसिंहनगर जिले के ग्राम दियूरी खटीमा निवासी उम्र 34 साल संतोष भट्ट पुत्र मनोहर भट्ट हाल निवासी हल्द्वानी शनिवार की देर रात बुलेट से आ रहे थे। इस दौरान खटीमा हाईवे पर बघौरा के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार संतोष भट्ट की दर्दनाक मौत हो गई। बुलेट बाइक और कार के भी परखचे उड़ गए। हादसे की सूचना पुलिस को मिली तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सितारगंज कोतवाली पुलिस के मुताबिक संतोष भट्ट बरेली में पीएनबी में प्रबंधक थे। उनके तीन बच्चे हैं। उन्होंने हल्द्वानी में मकान बनाया है। परिवार इन दिनों हल्द्वानी में है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार की छुट्टी के कारण वह हल्द्वानी आ रहे थे तभी हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *