हल्द्वानी में महिलाओं की मैराथन, ललिता परगांई दौड़ी सबसे तेज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में राष्ट्रीय शक्ति मैराथन दौड का आयोजन किया गया। मैराथन दौड में पुलिस, युवा कल्याण, होमगार्ड, स्कूली बच्चों एवं महिला कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। चुनाव मेंं महिलाओं की भागीदारी बढाने के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन कर अधिक से अधिक महिलाओं को जागरूक कर मतदान के लिए प्रेरित किया। महिला मैराथन दौड खेड़ा चौराहा गौलापार से प्रारम्भ होकर अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में सम्पन्न हुई। मैराथन दौड का शुभारम्भ सहायक निदेशक खेल रशिका सिद्धिकी ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन दौड में प्रतिभागियों एवं जनता को लोकतंत्र मतदान की भागीदारी करने व वोटरों को कर्तव्य और जिम्मेदारी के बारे में बताया गया। जितना ज्यादा मतदान होगा, हमारा लोकतंत्र भी उतना ही ज्यादा मजबूत होगा। कार्यक्रम में सभी को मतदान की शपथ भी दिलाई गई। मैराथन दौड़ में ललिता परगांई, बीना नेगी तथा चन्द्रकला ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रथम 10 स्थानों पर आने वाली प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भावना मेहरा, कल्पना बोरा, अलका जीना, जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की, आरती बिष्ट, मंजू बिष्ट, हेमा, अंजली काण्डपाल, नीमा बोरा, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी केएन काण्डपाल, स्वीप के प्रदीप उपाध्याय आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *