उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की मीना अध्यक्ष व गौरव मंत्री बने

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ हल्द्वानी डिपो के चुनाव में मीना जोशी अध्यक्ष व गौरव जोशी मंत्री चुने गये। सोमवार को हल्द्वानी स्टेशन स्थित संघ कार्यालय में चुनाव पर्यवेक्षक रूप सिंह, ललित पांडे, पूरण राणा, वीरेंद्र सिंह बिष्ट की देखरेख में चुनाव कराए गए। इस दौरान महेश चंद्र सिंह देवराड़ी व राजेश दुम्का उपाध्यक्ष, मिथलेश यादव उपमंत्री, कुसुम गौड़ संगठन मंत्री, गिरीश चंद्र बिरखानी कोषाध्यक्ष व राजेश पांडे संप्रेक्षक चुने गए। इसके साथ ही हरीश चंद्र पाठक, जीत सिंह, निर्मल सिंह, सुभाष बेलवाल, किशन सिंह, प्रेम चंद्र जोशी व योगेश जोशी कार्यकारिणी सदस्य तथा बालमुकुंद सुयाल, प्रेम चंद्र दुम्का, रामप्रीत यादव, नवनीत कपिल, संजीव कुमार व ललित चंद्र पांडे को क्षेत्रीय सदस्य बनाया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *