नैनीताल जिले में यहां सांप के‌‌ डसने से युवक‌ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले की लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता स्थित इंदिरानगर निवासी युवक की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। घटना से उसके परिजनों में कोहराम मचा है जबकि क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। बीते बुधवार को बिंदुखत्ता के इंदिरानगर द्वितीय कार रोड निवासी मनोज पांडे पुत्र विशन दत्त पांडे उम्र 32 वर्ष को जहरीले सांप ने काट लिया। इसका पता चलते ही परिजन मनोज को लेकर तत्काल हल्द्वानी अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक का एक पुत्र है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *