हल्द्वानी: यहां रोडवेज कर्मचारियों ने जमकर खेली होली, रंग बरसे भीगे चुनर वाली में थिरके

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो में सभी संगठन के कर्मचारियों ने अबीर गुलाल लगाकर,‌ गले मिलकर होली गाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।‌ रोडवेज कर्मी उभरते गायक निर्मल जोशी ने अपनी मधुर आवाज से सबको नाचने के लिये विवश कर दिया। इस मौके पर उत्तरांचल रोड़वेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै,‌ मनोज भट्ट,‌‌ आनंद बिष्ट, प्रदीप शर्मा, राजेश कोहली, निर्मल जोशी,‌हेमंत गड़िया, अजय शर्मा, बीसी भट्ट, सुमित कुमार, सतीश लाल, भूपेन्द्र बिष्ट,‌ रोहित बिष्ट, राजेंद्र सिंह राका समेत तमाम कर्मचारी मौजूद थे।