कुमाऊं में रंगों में सराबोर हुए लोग, हल्द्वानी में एसएसपी ने पुलिस कार्मिकों के साथ निराले अंदाज में मनाई होली

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले में मंगलवार को होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर  हल्द्वानी में एसएसपी पीएन मीणा ने पुलिस कर्मियों के साथ निराले अंदाज में होली मनाई। सुबह से ही पुलिस कर्मी शहर‌ के विभिन्न चोराहों व मार्गों पर तैनात नजर आए। इस बीच एसएसपी ने ड्यूटी स्थल पर पहुंच पुलिस जवानों के साथ होली मनाई। उन्होंने पुलिस जवानों को मिठाई आदि खाध सामग्री भी भेंट की। वहीं शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर तक होली की धूम मची हुई थी। वहीं कुमाऊं भर के‌ अधिकांश हिस्सों में छलड़ी आज खेली गई। सुबह से ही लोग अल्मोड़ा, पिथोरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर जिले में होली का पर्व आज 26 मार्च को धूमधाम से मनाया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *