नैनीताल जिले में 26 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित, कोषागार व बैंक खुलेंगे, डीएम ने जारी किए आदेश

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं में इस बार होली के अवकाश को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। आज सोमवार 25 मार्च को नैनीताल के मैदानी क्षेत्र में होली मनाई गई। साथ ही कल 26 मार्च को भी नैनीताल जिले में होली मनाई जाएगी। इधर कल मंगलवार को जिलाधिकारी वंदना ने स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है। अवकाश बैंक व‌ कोषागार को छोड़कर सभी कार्यालयों व संस्थानों में रहेगा।