प्रकृति और तितलियों की दुनिया से रूबरू हुए ढेला इंटर कॉलेज के विद्यार्थी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रामनगर के ढेला इंटर कॉलेज की कक्षा 12वीं विद्यार्थियों ने रविवार को जिम्स जंगल रिट्रीट (Jims Jungle Retreat) का शैक्षिक भ्रमण कर तितलियों के संसार को जाना। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रकृति, जैव विविधता और तितलियों की दुनिया के बारे में जानकारी दी गई।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक परिवेश में एक नेचर वॉक में भी हिस्सा लिया। जिम्स जंगल रिट्रीट के नेचुरलिस्ट के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को तितलियों की विभिन्न प्रजातियों, उनके व्यवहार और पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि तितलियां परागण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं और जंगल के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को क्षेत्र में पाई जाने वाली विभिन्न तितली प्रजातियों से परिचित कराया गया। इनमें कॉमन क्रो, लाइम बटरफ्लाइ, कॉमन ग्रास येलो स्ट्राइप्ड टाइगर कॉमन पायरेट, कॉमन वांडरर, कॉमन फॉर रिंग,पीकॉक पैंसी और प्लेन टाइगर जैसी प्रजातियां शामिल रहीं। विद्यार्थियों को बताया गया कि जिम्स जंगल रिट्रीट परिसर में अब तक 105 से अधिक तितली प्रजातियों को दर्ज किया जा चुका है, जबकि आसपास के क्षेत्र में लगभग 150 प्रजातियों की उपस्थिति दर्ज की गई है। इस दौरान विद्यार्थियों ने तितलियों की पहचान और उनके प्राकृतिक आवास को समझने में भी रुचि दिखाई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जैव विविधता संरक्षण के महत्व को समझाना था। इस दौरान बच्चों ने डाक्यूमेंट्रीज देख कार्बेट पार्क के बारे में भी जाना।भ्रमण में अंग्रेजी प्रवक्ता नवेंदु मठपाल जे जे आर से प्रकृतिविद मोहन चंद्र जोशी, गौरव धोत्रे, जीवन रौतेला और लवकुश सैनी मौजूद रहे।