काठगोदाम पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ रजत को गिरफ्तार किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* के निर्देश पर मादक पदार्थ एवं अवैध शराब की चेकिंग के दौरान थाना काठगोदाम पुलिस द्वारा हाइडिल गेट, देवखड़ी टिनशेड, जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान *अभियुक्त रजत कुमार, निवासी देवाशीष होटल के पीछे, हल्द्वानी, नैनीताल, स्थायी पता न्यू आवास विकास कॉलोनी, काशीपुर, ऊधम सिंह नगर के *कब्जे से विभिन्न ब्रांड की कुल 15 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब* बरामद की गई।

बरामद शराब में *मैकडॉवेल्स नंबर-1, 8 PM प्रीमियम ब्लैक व्हिस्की, इंपीरियल ब्लू, रॉयल स्टैग एवं मैजिक मोमेंट्स* शामिल हैं।

अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली काठगोदाम में FIR No. 101/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*पुलिस टीम*

1. हेड कांस्टेबल भुवन चंद्र
2. कांस्टेबल टीकाराम