हल्द्वानी में सुबह-सुबह सड़क हादसा, रोडवेज बस पहले ट्रक फिर बिजली के पोल से टकराई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में गुरुवार सुबह-सुबह सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली से हल्द्वानी लौट रही रुद्रपुर डिपो की सीएनजी बस यूके06पीए1704 रामपुर रोड  कत्था फैक्ट्री के‌ पास ईंटों से भरे ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त होकर बिजली के पोल से टकरा गई। बस चालक की तरफ़ से पूरी क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में रोडवेज बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर‌ पुलिस भी मौके पर पुलिस पहुंच गयी। घायल चालक को एम्बुलेंस 108 से अस्पताल भिजवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर जोरदार हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *