हेलीकाप्टर से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ व‌ चंपावत का किराया इतना, सात सीटर के दिन में दो चक्कर लगेंगे

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 
पर्यटन को बढावा देने हेतु केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार द्वारा हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ और चम्पावत के लिए हैली सेवा प्रारम्भ की जायेगी। इस हेतु गौलापार स्थित हैलीपेड से ट्रायल किया गया। उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा ने बताया कि हेरिटेज एविएशन और यूकाडा की टीम द्वारा ट्रायल किया गया। डीजीसीए की टीम द्वारा फाइनल ट्रायल के उपरान्त उडान हेतु स्वीकृति प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि 7 सीटर हेलिकाप्टर प्रतिदिन दो चक्कर अपनी सेवायें देगा। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी गौलापार हैलीपेड से चम्पावत के लिए प्रति व्यक्ति किराया 2500 रूपये, पिथौरागढ के लिए 3000 हजार तथा मुनस्यारी के लिए 3500 रूपये प्रति व्यक्ति प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा किराये में सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं आपातकालीन सेवाओं के आमजनमानस को हैली सेवा का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर हेरिटेज एविएशन और युकाडा टीम के अधिकारियों के साथ ही तहसीलदार सचिन कुमार आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *