बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शिव सैनिकों ने हल्द्वानी में किया प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

शिव सैनिकों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं हिंदुओं के धार्मिक स्थलों मंदिर में तोड़फोड़ व भगवान की प्रतिमा को खंडित किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। आज गुरुवार को शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर के नेतृत्व में तमाम शिव सैनिकों ने कालाढूंगी रोड चौराहे पर बांग्लादेश व जमात ए इस्लाम (भारत विरोधी संगठन) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। साथ ही सरकार से मांग की गई कि बांग्लादेश के हिंदुओं को भारत लाया जाए एवं उनकी सुरक्षा की जाए। प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष प्रमोद‌ आर्या, मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप, अशोक सिंधी, सरजू पांडे, मनोज गुप्ता, मुकेश जोशी, मनोज गुप्ता, मुकेश जोशी, नगर सचिव सुनील गुप्ता, सरजू पांडे, सोनू सोनकर, मोनू सिंह सहित तमाम शिव सैनिक शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *