हल्द्वानी में यहां मेडिकल स्टोरों में छापे, दो सील किए

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में प्रशासन ने‌ आज गुरुवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में अनधिकृत तरीके से चल रहे मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इस दौरान दो मेडिकल स्टोर सील किए गए। छापेमारी में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई व ड्रग विभाग के अधिकारी भी शामिल थे। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि इंदिरानगर लाइन नंबर 17, 8 और उसके आसपास के क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इस दौरान 2 मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस कैंसिल करने की कार्रवाई की जा रही है। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *