मुख्यमंत्री ने गौलापार में रखीं खेल विश्वविद्यालय की नींव, खेल दिवस को बनाया खास

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खेल दिवस को हल्द्वानी के साथ ही कुमाऊं के लिए ऐतिहासिक दिन बना दिया है। उन्होंने 29 अगस्त को गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले विश्विद्यालय की नींव‌ रखी। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक मोहन बिष्ट, राज्यमंत्री मोहन पाठक, शंकर कोरंगा आदि ने भूमि पूजन में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री का दिनभर शहर में दौरा है, शाम साढ़े चार बजे वह देहरादून को रवाना होंगे ‌