हल्द्वानी के साथ ही कुमाऊं को मिलेगी खेल यूनिवर्सिटी की सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

Advertisement

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर पहुंच रहे हैं।

जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार माननीय मुख्यमंत्री शनिवार 29 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:50 डीपीएस स्कूल मैदान रुद्रपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12:00 गौलापार स्टेडियम हैलीपैड पहुँचेंगे। वहाँ से 12:10 बजे मुख्यमंत्री जी हैलीपैड से कार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार के लिए प्रस्थान कर 12:15 बजे क्रीड़ा विश्वविद्यालय में पहुंचेंगे। जहां दोपहर 12:15 बजे से 2:00 बजे तक मुख्यमंत्री जी उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन / शिलान्यास एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत अपराह्न 14:00 बजे मुख्यमंत्री जी क्रीड़ा विश्वविद्यालय से कार द्वारा आईटीडीसी फॉर्च्यून, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान कर अपराह्न 14:45 से 15:30 बजे तक आईटीडीसी फॉर्च्यून, हल्द्वानी में व्यापार एवं उद्योग बंधुओं के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात अपराह्न 15:30 बजे मुख्यमंत्री आईटीडीसी फॉर्च्यून से कार द्वारा आनन्द बाग, निकट जिला सहकारी बैंक, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अपराह्न 16:00 बजे आनन्द बाग से कार द्वारा साउथ एन्क्लेव-4, फार्म नं0-03 मुखानी, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे। जहाँ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अपराह्न 16:30 बजे साउथ एन्क्लेव से कार द्वारा एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान कर 16:40 बजे एफटीआई हैलीपैड पर पंहुचकर देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement