रुद्रपुर के भदईपुरा में श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रूद्रपुर में श्री सनातन रामलीला कमेटी दूधियानगर भईदपुरा की ओर से आयोजित श्री रामलीला मंचन का मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं दूधिया मंदिर के महंत स्वामी शिवानंद महाराज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि भदईपुरा में विगत कई दशकों से रामलीला मंचन का सफलता पूर्वक आयोजन किया जा रहा है। रामलीला बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। ठुकराल ने कहा कि भगवान श्री राम की लीला को अवश्य देखना चाहिए और उसमें से अच्छाइयों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम हमारे आदर्श हैं और हमें उनकी अच्छाइयों को अपने जीवन में उतारकर बुराइयों को दूर करना चाहिए। कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन अनुकरणीय रहा है। उनके जीवन से त्याग तपस्या प्रेम की सीख मिलती है। भगवान राम कुशल प्रशासक थे हमेशा उनके बताये मार्गदर्शन का अनुसरण करना चाहिये। विशेषकर युवा पीढ़ी को रामलीला मंचन देखने के लिए अवश्यक आना चाहिए। रामलीला जहां हमें धर्म से जोड़ने का काम करती है वहीं समाज को सही राह भी दिखाती है। इससे पूर्व आयोजकों ने मुख्य अतिथि राजकुमार ठुकराल, स्वामी शिवानंद महाराज सहित सभी विशिष्ठ अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पहले दिन रामलीला में नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र राघव ने किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि संजय ठुकराल, पूर्व सभासद गोविंद राय, डा.राकेश सिंह, ललित सिंह बिष्ट, आनन्द शर्मा, रविन्द्र धर, वसीम त्यागी, पप्पू श्रीवास्तव, पवन कुमार गुप्ता, कुंवर पाल, सुनील कुमार सिंह, पोशाकी लाल, परमानंद, शंकर, जगदीश, प्रेमपाल गंगवार, दिनेश राघव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *