हल्द्वानी: पुष्पा फिल्म देख चंदन की तस्करी की ख्वाहिश रखने वाला युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

चंदन के पेड़ की तस्करी कर असल जिंदगी में पुष्पा बनने की ख्वाहिश ने पहुंचाया सलाखों के पीछे। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने एक चन्दन तस्कर को गिरफ्तार किया है। बीती एक अक्टूबर को हरीश चन्द्र बेलवाल निवासी ग्राम बानना थाना भीमताल जनपद नैनीताल ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर सौंप कहा था कि चोर उनके कालाढुंगी रोड स्थित फर्नीचर मार्ट परिसर से चन्दन का पेड काट ले गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा कायम कर लिया गया। मामले की विवेचना एसआई विजय कुमार को सौंपी गई। बीती तीन अक्टूबर को पुलिस ने अलीबाग उर्फ समीर उर्फ चब्बनी निवासी ग्राम हरदुआ थाना रीठी जिला कटनी मध्य प्रदेश को जलालशाह की मजार के पीछे खाली मैदान में रेल की पटरी के पास से मय चोरी गये चन्दन के पेड के दो गिल्टों समेत गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *