कुमाऊं में यहां होटल में चल रहा था वैश्यावृत्ति का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बीती गुरूवार की रात रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप की पुलिस के साथ एनकेएन होटल में छापेमारी की। इस दौरान दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के मुताबिक, होटल मालिक पर होटल में वैश्यावृत्ति धंधा कराने का आरोप है। गुरुवार रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी जीतो कंबोज के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर होटल एनकेए ट्रांजिट कैंप में छापा मारा। होटल मालिक पर महिला व पुरुषों से वेश्यावृत्ति करवाने का आरोप है। अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5 /6 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *