हल्द्वानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आईटीआई गैंग के सरगना समेत 11 सदस्य गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले की पुलिस ने हल्द्वानी के आईटीआई गैंग के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही की है। गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही, गैंगलीडर समेत कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि नैनीताल जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में अपराधियों, गुण्डा व्यक्तियों व वांछित चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र के दिशा निर्देशन में सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में वांछितों के विरुद्ध अधिक से अधिक गिरफ्तारी व कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों की दिशा में थाना काठगोदाम में पंजीकृत मु0अ0सं0 44/2024 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि0 बनाम अंकित जायसवाल आदि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु विवेचक प्रभारी निरीक्षक लालकुआं द्वारा अन्तर्गत धारा 55 सीआरपीसी नोटिस थानाध्यक्ष काठगोदाम को दिया गया। उक्त नोटिस के अनुपालन में त्वरित कार्यवाही कर थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा बीती तीन अक्टूबर को वांछित अभियुक्तों में से 11 अभियुक्तों को उनके निवास एवं अन्य सम्भावित स्थलों में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को आज शुक्रवार को रिमाण्ड हेतु विवेचक द्वारा  न्यायालय (गैगंस्टर कोर्ट) नैनीताल के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 1-अंकित जायसवाल निवासी वार्ड नं0 12 रामपुर रोड हल्द्वानी नैनीताल उम्र 22 वर्ष *(गैंग लीडर), 2-पंकज चौहान निवासी डहरिया सीएमटी कालोनी हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र 21 वर्ष, 3-भुवन सिंह बिष्ट निवासी डालाकोटी कम्पाउण्ड रामपुर रोड हल्द्वानी नैनीताल उम्र 20 वर्ष, 4-प्रियांशु सती उर्फ प्रिंस निवासी डहरिया सीएमटी कालोनी हल्द्वानी नैनीताल उम्र 20 वर्ष। 5-फैसल निवासी वारसी कालोनी गोलागेट शमशान घाट हल्द्वानी नैनीताल उम्र 20 वर्ष।6-मो0 लारिफ सिद्दीकी निवासी टनकपुर रोड राजपुर हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र 20 वर्ष।7-शोएब निवासी जवाहरनगर शमशान घाट हल्द्वानी नैनीताल उम्र 20 वर्ष।8-इरशाद निवासी रानीबाग चौघानपाटा काठगोदाम हल्द्वानी नैनीताल उम्र 50 वर्ष।9-शाकिब निवासी वारसी कालोनी टनकपुर रोड बनभूलपुरा नैनीताल उम्र 22 वर्ष।10-अरबाज निवासी वार्ड नं0 15 अप्पू टायर वाले के पास जवाहरनगर बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 22 वर्ष व 11-फईम अहमद निवासी वार्ड नं0 15 अप्पू टायर वालो के पास, जवाहर नगर बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 37 वर्ष शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *