मथुरादत्त मठपाल की स्मृति में नौ और 10 मई को रामनगर में होंगी विभिन्न साहित्यिक गतिविधियां

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

. साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कुमाउनी के वरिष्ठ साहित्यकार मथुरादत्त मठपाल जी की पांचवीं पुण्यतिथि 9 मई 2026 के अवसर पर दुदबोली शुभचिंतकों के सक्रिय सहयोग से #दो #दिवसीय ( 9 मई ,10 मई ) कार्यक्रम होगा उपरोक्त जानकारी आयोजक मंडल सदस्य निखिलेश उपाध्याय ने दी। उनके अनुसार दुदबोलि के विकास लिए होने जा रही दो दिवसीय जुगत के पहले दिन 9 मई 2026 शनिवार को प्रात 11 बजे से हिंदी विभाग, राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़,रामनगर के सौजन्य से मालधन में मठपाल जी के साहित्य कर्म पर चर्चा के साथ साथ उत्तराखंडी साहित्य,संस्कृति की पत्रिका “दुदबोली” के नवीनतम अंक का विमोचन होगा। 10 मई 2026 रविवार को उत्तराखंड भाषाई कवि सम्मेलन के साथ साथ मठपाल जी की कविताओं की संगीतमय प्रस्तुति होगी। इसी दिन सांवल्दे में उत्तराखंड साहित्य,संस्कृति के विकास को समर्पित “मथुरादत्त मठपाल स्मृति भवन” का शिलान्यास भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *