आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी शुरू, भारी मात्रा में शराब समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 13 दिसंबर तक चलेगा अभियान

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में शुक्रवार से 13 दिसम्बर 2024 तक आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब केे विरूद्व सघन अभियान चलाया जायेगा। जिला आबकारी अधिकारी
जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा ने बताया कि जनपद में 29 नवम्बर (शुक्रवार) से 13 दिसम्बर तक अवैध शराब, जहरीली मिलावटी शराब, अवैध रूप से अन्य प्रदेशों से तस्करी कर लाये जाने वाले लोगो के विरूद्व अभियान चलाया जायेगा। उन्होने बताया विगत गुरूवार को नैनीताल, हल्द्वानी एवं रामनगर में छापेमारी की गई। रामनगर क्षेत्र में छोई एवं जस्सागंजा में टीम द्वारा चेकिंग व दबिश दी गई। जिसमें 2 अभियुक्तों के विरूद्व धारा 60 में अभियोग दर्ज किया गया। उन्होने बताया कि अभियुक्तों से अवैध देशी शराब 6 बोतल, विदेशी शराब 8 बोतल तथा कच्ची शराब 12 बोतल, लीटर मादक वस्तुएं पकडी गई। उन्होने बताया कि जनपद में अवैध शराब के विरूद्ध रोकथाम के लिए अभियान जारी रहेगा।

Advertisement

आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी शुरू, भारी मात्रा में शराब समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 13 दिसंबर तक चलेगा अभियान

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement