नगर निगम के जनसुनवाई कार्यक्रम की तिथि दो बार स्थगित, अब इस दिन लगेगा कैंप

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड 41 से 50 तक के लोगों की समस्यायों की सुनवाई के लिए लगने वाला शिविर एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। पहले यह शिविर कमलुवागांजा में 16 नवंबर को लगना था। इसमें बदलाव कर तिथि 21 नवंबर घोषित की गई और अब आज मंगलवार को फिर इसमें परिवर्तन कर दिया है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार अब 22 नवंबर को जनसुनवाई शिविर पूर्व में तय स्थान में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *