शराब पीकर अल्टो कार चलाते तीन स्कूटी को टक्कर मारी, बाल-बाल बचे लोग

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में नैनीताल रोड में सोमवार रात एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार के कहर ने अफरा तफरी मचा दी। बेकाबू कार ने एक के बाद एक तीन स्कूटी को टक्कर मारी। हादसे में स्कूटी सवारों की बाल-बाल जान बची। अंत में कार नाले के ऊपर चढ़कर रुकी। चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक के नशे में होने का दावा किया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहताश सिंह सागर ने बताया कि रात करीब 9 बजे ऑल्टो चालक काठगोदाम से हल्द्वानी शहर की ओर आ रहा था। जजी परिसर पर ऑल्टो चालक ने पहले स्कूटी सवार को टक्कर मारकर गिराया। इसके बाद कुछ दूरी पर दूसरी स्कूटी और फिर नगर निगम के पेट्रोल पंप पर तीसरे स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने कार को सड़क किनारे नाले के ऊपर चढ़ा दिया। जिसके बाद बेकाबू कार रुकी। घटना के बाद लोगों में दहशत मच गई। तीनों स्कूटी सवारों को आंशिक चोट आई, जो सीधा घर चले गए। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी अमित कुमार सैनी मौके पर पहुंचे। मौके से पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक चालक ने नशे में है। वह मिल रूप से ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यु का रहने वाला है। चालक से पूछताछ नहीं हो पाई है। मेडिकल कराया जा रहा है। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ऑल्टो कार को सीज कर दिया है। नैनीताल रोड पर ऑल्टो की चपेट में आने से कई लोग बचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *