समाज से भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए आम जनता को अपने दायित्वों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है: ठुकराल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रुद्रपुर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आज सोमवार को सिंह कालोनी गली नम्बर 5 में स्पेशल केस इन्फॉरमेशन ब्यूरो कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि समाज से भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए आम जनता को अपने दायित्वों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह संस्था अपने उद्देश्यों में अवश्य सफल होगी। इससे पूर्व संस्था के अधिकारियों द्वारा ठुकराल का आयोजन स्थल पर पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस मौके पर स्पेशल केस इन्फॉरमेशन ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर राजभर, राष्ट्रीय संयोजक डा. कमलेश कनौजिया, संस्थापक सचिन कुमार, इंचार्ज वीरेन्द्र प्रजापति, सुशील चौहान, रामेन्द्र शर्मा, नीरज कुमार, सचिन मुंजाल, इमरान, संदीप सिरोही, अजय नारायण सिंह, प्रीतम शर्मा, ललित बिष्ट मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *