उत्तराखंड में यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, महिला समेत चार गिरफ्तार

समाचार शगुन उत्तराखंड 

राजधानी देहरादून में सेंटर पर चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सेंटर से एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि, पांच पीड़िताओं को मौके से मुक्त कराया गया। इस दौरान पुलिस ने कुछ स्पा सेंटर संचालकों को चेतावनी भी दी है। पुलिस सूत्रों के‌ अनुसार बीती रविवार को दून के 70 स्पा सेंटरों पर छापा मारा गया। पूर्व में दिए गए दिशा निर्देशों के संबंध में उनके दस्तावेज आदि चेक किए गए। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे, आने आने वाले ग्राहकों का विवरण और कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में भी पूछताछ की गई। इस कार्रवाई में पुलिस एक्ट में 29 चालान किए गए, जिनसे 10 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement