दुखद: यहां लापता दो बच्चों के शव गौला नदी में मिले

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में लालकुआं क्षेत्र के किशनपुर सकुलिया के बकुलिया गांव से बीती 22 जुलाई मंगलवार शाम दो किशोर नहाने के लिए गौला नदी गए थे और फिर लापता हो गए। आज बुधवार सुबह उनका शव नदी से बरामद हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय अंकित भौर्याल पुत्र दीवान सिंह और कृष दानू पुत्र दरबान सिंह दानू के रूप में हुई है। दोनों मोटाहल्दू के एक निजी स्कूल में क्रमशः कक्षा 9 और 10 के छात्र थे। परिजनों ने बच्चों की देर शाम तक घर न लौटने पर चिंता व्यक्त की और ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजबीन शुरू की। बुधवार सुबह नदी किनारे उनके कपड़े मिलने के बाद गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान तेज किया गया। कुछ ही देर में दोनों के शव बरामद हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *