रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक शाखा के विजय चौहान अध्यक्ष बने

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

रोडवेज कर्मचारी परिषद परिषद ट्रैफिक शाखा काठगोदाम के वार्षिक चुनाव में विजय चौहान अध्यक्ष और मनोज मनराल मंत्री चुने गए। चुनाव अधिकारी प्रमोद जोशी, गोविंद टम्टा, राहुल राणा की देखरेख में काठगोदाम में हुए। कोषाध्यक्ष पद पर पूजा आर्या तथा जगदीश कांडपाल, शंकर सिंह, श्याम सिंह शाही, राजेश कोहली, आनंद बल्लभ जोशी, पीसी विष्ट को क्षेत्रीय सदस्य बनाया गया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह अधिकारी, मनोहर रावत आदि मौजूद रहे।