रोडवेज कर्मचारी आरएम से मिले और‌ इस त्योहार से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों को जून और जुलाई महीने का वेतन नहीं मिल पाया है। इससे गुस्साए रोडवेज कर्मचारी बुधवार को काठगोदाम में आरएम संचालन पूजा जोशी से मिले और ज्ञापन सौंपा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुडे़ कर्मचारी आरएम से मिले और कहा कि दो महीने का वेतन लंबित होने से कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मकान का किराया, बच्चों की फीस का भुगतान करने में परेशानी हो रही है। परिष्ज्ञद के क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कांडपाल ने चेताया कि यदि 27 अगस्त तक वेतन भुगतान न किया गया तो अगले दिन रक्षाबंधन पर्व से ही कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।