केसरवानी समाज के राष्ट्रीय संरक्षक गौरीशंकर के निधन पर शोक

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड केसरवानी वैश्य सभा ने केसरवानी समाज के राष्ट्रीय संरक्षक गौरीशंकर केसरवानी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। हल्द्वानी में उत्तराखंड केसरवानी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने शोक जताते हुए कहा कि गौरी शंकर केसरवानी का निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। गौरीशंकर न केवल समाज के संरक्षक थे बल्कि वह समाज की मजबूत रीढ़ के तौर पर काम करते थे। उनके राष्टï्रीय अध्यक्ष रहते हुए देश भर में केसरवानी समाज को मजबूती मिली। शोक जताने वालों में प्रदेश अध्यक्ष भोला केसरवानी, महामंत्री गिरीश केसरवानी, दशरथ केसरवानी, मनोहर केसरवानी, माणिक चंद्र, मनोज केसरवानी, गुलाब चंद्र, आनंद केसरवानी, सुरेश चंद्र, राजकुमार आदि शामिल हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *