रुद्रपुर में श्री शिव नाटक क्लब की रामलीला मंचन का शुभांरभ, पहले दिन नारद मोह का कलाकारों ने किया शानदार मंचन

समाचार शगुन उत्तराखंड 

श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित प्रभु श्री राम की लीला के मंचन का बड़ी धूमधाम के साथ शुभारंभ हुआ। गोपाल विहार श्री बालाजी धाम के महंत मनीष सलूजा एवं अनंत प्रेम आश्रम की गद्दानशीन संतनिष्ठानन्द महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया। पंडित शुभम शर्मा द्वारा विधिवत रूप से पूजा करवाई गई उपरांत रिबन काटकर लीला का शुभारंभ किया गया। श्री शिव नाटक कप के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों को पटका पहनाकर एवं बैच लगाकर सम्मानित किया गया एवं भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया।

Advertisement

रुद्रपुर में श्री शिव नाटक क्लब की रामलीला मंचन का शुभांरभ, पहले दिन नारद मोह का कलाकारों ने किया शानदार मंचन
रुद्रपुर में रामलीला मंचन के शुभारंभ पर मौजूद अतिथि व आयोजक मंडल।

प्रभु राम की लीला के मंचन के प्रथम दिन नारद मोह की सुंदर लीला का मंचन किया गया। जिसमें नारद का अभिनय सनी कक्कड़, विष्णु सौरभ भुसरी, लक्ष्मी अभिनव अनेजा, शीलनिधि पुष्कर नागपाल, ब्रह्मा विशांत भसीन, शंकर संदीप सिंह द्वारा बहुत ही सुंदर अभिनय किया गया। आज मंगलवार‌ रात्रि को मंचन में दिखाया जाएगा रावण वेदवती संवाद, मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार, श्रवण मरण। श्री शिव नाटक क्लब के अध्यक्ष जगदीश सुखीजा ने सभी राम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में मंचन देखने के लिए पहुंचने की अपील की है।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement