हल्द्वानी-लालकुआं हाइवे पर हुए सड़क हादसे में युवक की मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी-लालकुआं हाइवे पर गोरापड़ाव के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सर्राफा कारोबारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार बीती सोमवार की देर रात हल्द्वानी से गोरापड़ाव को आ रहे बाइक सवार 35 वर्षीय कमलेश सोनी पुत्र जादव लाल साह निवासी मोतीहारी बिहार, हाल निवासी गोरापड़ाव गौला गेट को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कुचल दिया। हादसे में कमलेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर मंडी चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की। परिजनों की जानकारी हासिल होने के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया। बताया गया कि कमलेश ने कुछ समय पहले ही गोरापड़ाव में दुकान खोली थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement