उत्तराखंड बोर्ड: इंटरमीडिएट की मेरिट में अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया व हल्द्वानी की कंचन जोशी को पहला स्थान

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
हरगोविंद सुयाल स्कूल के 10 छात्र छात्राओं ने मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया

हल्द्वानी। उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट व हाईस्कूल का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया गया। इंटर में हरगोविंद सुयाल इंटर कालेज हल्द्वानी की कंचन जोशी व अल्मोड़ा विवेकानंद स्कूल के पीयूष खोलिया ने 97.60 फीसदी अंक हासिल कर उत्तराखंड टाप किया है। दोनों मेधावी मेरिट में पहले स्थान पर है। हाईस्कूल में जेबीएस जीआईसी गंगोलीहाट की प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक हासिल कर रिकार्ड बनाते हुए प्रदेश की मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल में हल्द्वानी हरगोविंद सुयाल की दीक्षा पंत ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट में सातवां, अंकिता बिष्ट ने 97.8 फीसदी के साथ मेरिट में नौंवा, भावना बिष्ट ने 97.6 फीसदी अंक अर्जित कर मेरिट में 10वां, रत्नेश ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर 18वां, ममता जोशी ने 95.2 अंक हासिल कर 22वां, प्रियंका व प्रियांशी 95 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट में 23वें पायदान पर रहीं। इंटर में हरगोविंद सुयाल की बबीता ने 93.20 प्रतिशत अंक व मो.शोएब ने 93 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट में क्रमशः 17वां व 18वां स्थान पाया है। इस स्कूल के इंटरमीडिएट व हाईस्कूल में 10 मेधावियों ने मेरिट में अपना नाम दर्ज कराया है।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement