एसएसपी ने चौकी प्रभारी समेत दो को लाइन हाजिर किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल के एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने पर्यटकों से 18,000 रुपये वसूलने के आरोपों के बाद ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम बोरा और एक कांस्टेबल धर्मेंद्र साहनी को जांच होने तक लाइन हाजिर कर दिया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले स्कार्पियो सवार पर्यटकों ने स्थानीय महिला से छेड़छाड़ कर दी थी। इस मामले में ज्योलिकोट चौकी पुलिस पर मामला रफा-दफा करने का आरोप है।