हल्द्वानी के गोलज्यू मंदिर हीरानगर में शुक्रवार को 42 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। पुनर्नवा महिला समिति की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में वर-वधुओं को गृहस्थी के लिए दान दहेज भी दिया गया। शहर के प्रतिष्ठित व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सामूहिक विवाह समारोह में पहुंच वर वधू को आशीर्वाद दिया। मंदिर परिसर में सुबह से ही कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई थी। इस मौके पर लक्ष्मी संजीव, दुर्गेश विशन, भारती-शिवम, पूजा अनिल समेत 51 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश, मेयर जोगेंद्र रौतेला, वरिष्ठ पार्षद धीरेंद्र रावत, सिंथिया स्कूल के डायरेक्टर प्रवीन रौतेला, समाजसेवी विशंभर कांडपाल, हरीश रावत समेत पुनर्नवा समिति अध्यक्ष लता बोरा, सचिव शांति जीना, मीडिया प्रभारी कल्पना रावत आदि मौजूद थे। गौरतलब है कि समिति पूर्व में भी गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह करवा चुकी है।
Related Posts
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने घर से नाराज होकर निकले देहरादून निवासी बालक को सकुशल बरामद किया
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., IPS* के दिशा-निर्देशन एवं *पुलिस…
रेलवे स्टेशन की पार्किंग में टैक्सी में मिली लाश, पुलिस मौके पर पहुंची
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले के लालकुआं रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कार में युवक…
स्कूलों की इस दिन रहेगी छुट्टी, पढ़िए पूरी खबर
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड उत्तराखंड में गुरु तेगबहादुर सिंह की जयंती के अवकाश स्थगित करने का आदेश…











