रेलवे स्टेशन की पार्किंग में टैक्सी में मिली लाश, पुलिस मौके पर पहुंची

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के लालकुआं रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कार में युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान मदन राम (पुत्र हरीश राम) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पोस्ट ग्राम आर्या, बागेश्वर के निवासी थे। मदन राम यहां टैक्सी चलाकर अपना गुजर-बसर करते थे। गुरुवार को जब काफी देर तक कार में कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास के लोगों ने पास जाकर देखा, जहां मदन राम बेसुध अवस्था में पड़े थे। सूचना पर जीआरपी और कोतवाली पुलिस छानबीन कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *