उत्तराखंड में यहां अश्लील वीडियो वायरल करने वाले पति-पत्नी पकड़े

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 
ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया और अश्लील वीडियो दोबारा नहीं बनाने की हिदायत दी है। फिर से पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजने की चेतावनी दी है। गिरफ्तारी से सबक लेकर पति-पत्नी ने रील बनाने वाले युवाओं को सार्वजनिक और आस्था वाले स्थान पर अश्लील वीडियो नहीं बनाने की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले जानकी झूला पुल के निकट शूट की गई एक युवक और युवती की अश्लील वीडियो वायरल हुई। जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस ने वीडियो शूट कर वायरल करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पहचान करने के बाद पुलिस ने युवक और युवती को रुड़की से गिरफ्तार कर लिया। जो दोनों आपस में पति-पत्नी निकले। उनकी पहचान सचिन जयसवाल और प्रीति जयसवाल के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *