निकाय चुनाव से पहले राजपुरा में बिछाए सीवर लाइन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू ने राजेंद्रनगर राजपुरा में निकाय चुनाव से पहले सीवर लाईन का निर्माण करने की जल निगम के अधिकारियों से मांग की है। राजपुरा में सीवर लाइन न होने से स्थानी जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साहू ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर उनके द्वारा पिछले लगभग 15 वर्षों में सैकड़ों बार तहसील दिवस के माध्यम से सीएम व डीएम को ज्ञापन भेजे गए हैं। साहू का कहना है कि कई बार नापजोख के बावजूद सीवर लाईन का निर्माण का कार्य नहीं हो पाया। जल्द निर्माण शुरू न हुआ तो जनहित में उग्र आंदोलन किया जायेगा।

हेमंत साहू।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *