आईपीएल 2025 के लिए हल्द्वानी के इस क्रिकेटर का चयन, इस टीम ने‌ खरीदा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

क्रिकेटर आर्यन जुयाल।

आईपीएल के लिए हो रही नीलामी में उत्तराखंड के खिलाड़ियों भी चमक रहे हैं।  इस बार हल्द्वानी के रहने वाले आर्यन जुयाल  को 2025 आईपीएल सीजन के लिए लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 30 लाख रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया है। पिछले लंबे समय से रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए रनों का अंबार लगाने वाले आर्यन ने इस सीजन के शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश प्रीमियर टी-20 लीग में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। तीन मुकाबले में उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले थे, जिसके बाद उनके आईपीएल में चुने जाने की संभावनाएं बढ़ गयी थी। वर्ष 2022 में वह मुंबई इंडियंस की टीम से भी जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *