देवकी महरा को मिलेगा इस वर्ष का मथुरादत्त मठपाल स्मृति साहित्य सम्मान, हल्द्वानी में इस दिन दिया जाएगा सम्मान

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाउनी भाषा और साहित्य के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित मथुरादत्त मठपाल जी की जयंती 29 जून को है। मठपाल जी ने कुमाउनी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए ‘दुदबोलि’ पत्रिका का संपादन किया था। कुमाउनी के कई भाषा सम्मेलन आयोजित किए। कुमाउनी साहित्य को प्रकाश में लाने का महत्वपूर्ण काम किया। ‘दुदबोलि’ परिवार हर साल उनकी जयंती पर एक साहित्यिक आयोजन करता है। इस मौके पर कुमाउनी साहित्य के लिए अपना योगदान देने वाले साहित्यकारों को ‘मथुरादत्त मठपाल स्मृति साहित्य सम्मान’ प्रदान किया जाता है। इस वर्ष का सम्मान कुमाउनी की सुपरिचित कवियत्री श्रीमती देवकी महरा को दिया जा रहा है।उपरोक्त जानकारी आयोजक मंडल सदस्य नवेंदु मठपाल ने दी।इस मौके पर देवकी मेहरा जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर भी चर्चा होगी।यह
कार्यक्रम ‘दुदबोलि’ और ‘क्रिएटिव उत्तराखंड’ के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। इस मौके पर कुमाउनी के सुप्रसिद्ध कवि गोपालदत्त भट्ट जी पर केंद्रित ‘दुदबोलि’ का अंक भी लोकार्पित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *