भाजपा नेता के पुत्र की मौत के मामले में कोटाबाग चौकी प्रभारी समेत दो लाइन हाजिर, अन्य पुलिस कर्मी भी हटाए

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के कोटाबाग में भाजपा नेता विशन नगरकोटी के पुत्र कमल के खुदकुशी करने के मामले में कोटाबाग चौकी प्रभारी कोटाबाग प्रवीण सिंह तेवतिया व कांस्टेबल परमजीत को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है जबकि चौकी में तैनात अन्य कर्मचारियों का स्थानांतरण करने मामले की जांच सीओ रामनगर को सौंपी गई है। शुक्रवार को हुई घटना के बाद शनिवार सुबह से ही स्थानीय लोगों में आक्रोश था, वे पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत भी मौके पर पहुंचे। वहीं कोटाबाग पहुंचे एसपी सिटी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *