हल्द्वानी के कोचिंग सेंटरों में कमियां पाये जाने पर नोटिस जारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुई घटना के बाद हल्द्वानी में भी कोचिंग सेंटरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण हल्द्वानी के निर्देशों के क्रम में शहर में विभिन्न कॉम्पलेक्सों के बेसमेन्ट में संचालित कोचिंग सेन्टरों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें से एक दर्जन कोचिंग सेंटर में निर्मित भवन के सम्बन्ध में कोई भी मानचित्र एवं अन्य अभिलेख मौके पर प्रस्तुत नही किये गये। साथ ही मौके पर पार्किंग के सम्बन्ध में कोई व्यवस्था भी नहीं पाई गई। इस दौरान जिन भवनों में कोचिंग सेन्टर संचालित किये जा रहे उनके अभिलेख प्रस्तुत न किये जाने के कारण सम्बन्धितों को नोटिस जारी किये जा रहे हैं। इसके अलावा फायर ब्रिगेड को भी कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने की निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *