ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस के समझाने पर भी वह नीचे नहीं उतरा। बाद में उसकी पत्नी और सास को बुलाया गया जिनके मनाने पर वह नीचे उतरा।
पुलिस युवक और उसकी पत्नी को आईटीआई थाने लेकर पहुंची। पुलिस के अनुसार पत्नी ने बताया कि वह अक्सर नशे में घर में लड़ाई झगड़ा करता है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसका पुलिस अधिनियम में चालान कर दिया। बताया कि बीते मंगलवार की शाम युवक की सास उनके घर आई थी, जिसके बाद उनमें विवाद हो गया। इससे नाराज होकर उसकी पत्नी अपनी मां के साथ कहीं चली गई। इससे नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गया।




