देहरादून: शासन ने इस विभाग के अधिशासी अभियंता पर कार्यवाही की, तबादला कर यहां अटैच किया

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
शासन ने विधुत वितरण खंड काशीपुर के अधिशासी अभियंता अजीत यादव को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए सचिव, ऊर्जा के कार्यालय में सम्बद्ध किया है। इस संबंध में सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश जारी किए हैं। निर्देशित किया गया है कि यादव तत्काल अपनी योगदान आख्या सचिव, ऊर्जा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, यदि यादव द्वारा योगदान देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही की जाती है तो उनके विरूद्ध निर्वाचन विभाग के नियमों के तहत कठोरतम विभागीय कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *