वैश्य महासभा हल्द्वानी के रामबाबू जायसवाल अध्यक्ष व तनुज गुप्ता महामंत्री बने

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

वैश्य महासभा रजिस्टर्ड हल्द्वानी का आयोजन आज शनिवार 22 जून को श्री अग्रसेन भवन रामपुर रोड किया गया। जिसमें चुनाव संचालन समिति द्वारा चुनाव भी कराया गया। साधारण सभा में सर्वप्रथम आय व्यय प्रस्तुत किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु रामबाबू जयसवाल तथा महामंत्री पद हेतु तनुज गुप्ता को निर्वाचित किया गया। चुनाव समिति में भगवान सहाय अग्रवाल, विनय लाहोटी बद्री प्रसाद गुप्ता, सुशील अग्रवाल पप्पी, श्रीकांत खंडेलवाल शामिल रहे। अध्यक्षता आलोक शारदा तथा संचालन महासचिव भवानी शंकर नीरज ने किया। बैठक में देवेंद्र केसरवानी, गंगा जयसवाल, राजीव जयसवाल, पूनम अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, भुवनेश गुप्ता, रमेश केसरवानी, प्रेम गुप्ता, रामकिशोर अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, मुकेश लहरिया, विजय गुप्ता, कपिल अग्रहरी, डा.राजीव गुप्ता, अतुल जायसवाल, भोलानाथ केसरवानी, बीनू जयसवाल आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *