बारिश का आरेंज अलर्ट जारी होने के बाद नैनीताल जिला प्रशासन ने अफसरों को किया सतर्क, 24 घंटे आन रखने होंगे मोबाइल फोन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में 24 जून से 26 जून एवं 29 जून तक आरेन्ज अलर्ट को देखते हुये अपर जिला मजिस्ट्रेट पीआर चौहान ने वर्षा, आंधी, तूफान के कारण मार्ग बाधित होने, संवेदनशील क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं आदि से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त अधिकारी अलर्ट पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोनिवि के समस्त खण्डों मे भूस्खलन से संवेदनशील मार्गों पर उक्त अवधि में जेसीबी मशीनों एवं गैंग कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा वैकल्पिक मार्गों को यातायात हेतु सुगम रखा जाए। उन्होंने कहा नगरीय क्षेत्रों म जलभराव तथा प्रमुख मार्गा पर रपटों में सुरक्षा हेतु आवश्यक मानव एवं अन्य संसाधन की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त जिला, परगना, विकास खण्ड एवं सम्बन्धित क्षेत्र के अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय पर बने रहेंगे तथा अधिकारी, कर्मचारी अपने मोबाइल 24 घंटे ऑन रखेंगे तथा प्रत्येक घण्टे की आपदा सम्बन्धी सूचना तहसील कन्ट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र 05946-231178 / 231179 तथा ट्रोल फ्री नम्बर 1077 पर आवश्यक रूप से सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement